🚆 Full Bonus Amount Rs 17,951/- 🚆 IRCTC Tatkal booking opens at 10 AM | 🚆 RRB Vacancy- Apply for Section Controller - 368 Post- Last Date 14.10.2025 🚆Rail Neer Cheaper - Rs 14 for 1 Litre, Rs 9 for Half Litre 🚆 New Amrit Bharat Exp - Sitamarhi to Delhi |

Luxury Trains in India

भारत की लक्जरी ट्रेनें: शानदार यात्रा का अनुभव

Luxury Trains in India भारत अपने समृद्ध इतिहास, विविध संस्कृति और सुंदर दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। इन सबका शानदार तरीके से अनुभव करने के लिए भारत में कुछ बेहद शानदार लक्जरी ट्रेनें हैं जो यात्रा को एक नए स्तर पर ले जाती हैं। यहां हम इन लक्जरी ट्रेनों के बारे में जानकारी देंगे, जिसमें उनके रूट, सुविधाएं, समय और किराया शामिल हैं।

Maharaja Express- Junior suite; photo courtesy- the-maharajas.com

प्रारंभिक स्टेशन: दिल्ली या मुंबई
गंतव्य: आगरा, दिल्ली, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, रणथंभौर, खजुराहो, फतेहपुर सीकरी , मुंबई, वाराणसी, ओरछा )

टूर पैकेज-

  • हेरिटेज ऑफ इंडिया
  • ट्रेजर्स ऑफ इंडिया
  • इंडियन पैनोरमा
  • इंडियन स्प्लेंडर
  • समय: यात्रा के पैकेज के अनुसार
    सुविधाएं:
  • प्रेसिडेंशियल सुइट, जूनियर सुइट्स, डीलक्स केबिन
  • दो फाइन-डाइनिंग रेस्तरां
  • बार और लाउंज
  • ऑन-बोर्ड स्पा
  • एसी केबिन और अटैच्ड बाथरूम
  • एसी केबिन और अटैच्ड बाथरूम
    किराया: सबसे सस्ता पैकेज 3 रात/ 4 दिन डीलक्स केबिन के लिए Rs 4,13,210/- प्रति व्यक्ति. सबसे महंगा पैकेज प्रेसिडेन्सिअल सुइट का है . इसका किराया 6 रात/ 7 दिन का Rs 21,03,210 प्रति व्यक्ति है.
  • Maharaja’s Express के विषय में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Palace On Wheels -Lounge&Spa; photo courtesy > the-palaceonwheels.com

प्रारंभिक स्टेशन: दिल्ली
गंतव्य: जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भरतपुर, आगरा
रूट: दिल्ली – राजस्थान – दिल्ली
समय: यात्रा के पैकेज के अनुसार ( 7 रातें/8 दिन)
सुविधाएं:

  • डीलक्स केबिन और अटैच्ड बाथरूम
  • दो डाइनिंग कार जिसमें राजस्थानी, भारतीय और कॉन्टिनेंटल व्यंजन मिलते हैं
  • बार और लाउंज
  • स्पा सेवाएं
  • हर केबिन के लिए व्यक्तिगत अटेंडेंट (खिदमतगार)
    किराया: सबसे सस्ता पैकेज Rs 67,392/- प्रति व्यक्ति प्रति नाईट. सबसे महंगा पोकेज Rs 3,03,732/-
  • इस ट्रेन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

वन्दे भारत एक्सप्रेस के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

प्रारंभिक स्टेशन: मुंबई
गंतव्य: यात्रा के अनुसार बदलता है (महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और अन्य)
यात्रा का पैकेज / रूट

  • महाराष्ट्र स्प्लेंडर- नासिक-एलोरा-अजंता गुफाएं-कोल्हापुर-गोवा-सिंधुदुर्ग को कवर करते हुए मुंबई से मुंबई तक
  • इंडियन ओडिसी- नई दिल्ली से मुंबई तक रणथंभौर – आगरा – जयपुर – उदयपुर – वडोदरा – एलोरा गुफाएँ
  • इंडियन सोजर्न- मुंबई, वड़ोदरा उदयपुर, जोधपुर जयपुर, आगरा, सवाई माधोपुर , दिल्ली  
  • हेरिटेज ओडिसी -दिल्ली – आगरा – रणथंभौर – उदयपुर – जोधपुर – जैसलमेर – जयपुर – दिल्ली
  • कल्चरल ओडिसी -दिल्ली – रणथंभौर – जयपुर – आगरा – ग्वालियर – ओरछा – खजुराहो – वाराणसी – दिल्ली
  • महाराष्ट्र वाइल्ड ट्रेल- मुंबई से मुंबई तक एलोरा गुफाएं – औरंगाबाद – पेंच – ताडोबा – अजंता गुफाएं – नासिक
    समय: यात्रा के पैकेज के अनुसार
    सुविधाएं:
  • डीलक्स और प्रेसिडेंशियल सुइट्स
  • मल्टी-कुज़ीन रेस्तरां
  • बार और लाउंज
  • स्पा और वेलनेस सेवाएं
  • बिजनेस सेंटर
    किराया: सबसे सस्ता पैकेज 8,333 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति से शुरू (डीलक्स केबिन के लिए). सबसे महंगा पैकेज 20,000 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति (प्रेसिडेंसियल सुइट के लिए )
Golden Chariot Train- inside view , photo courtsey- goldenchariot.org

प्रारंभिक स्टेशन: बेंगलुरु
गंतव्य: मैसूर, हम्पी, काबिनी, गोवा और अन्य (यात्रा के अनुसार)


टूर पैकेज –

  • प्राइड ऑफ कर्नाटक
  • ग्लिम्प्सेस ऑफ़ कर्नाटक
  • ज्वेल्स ऑफ साउथ
    समय: 6 रातें/7 दिन
    सुविधाएं:
  • डीलक्स केबिन और अटैच्ड बाथरूम
  • मल्टी-कुज़ीन रेस्तरां
  • बार और लाउंज
  • आयुर्वेदिक स्पा
  • कॉन्फ्रेंस कार
    किराया: सबसे सस्ता पैकेज 4 दिन / 3 रात का Rs 2,67,020 प्रति व्यक्ति. सबसे महंगा पैकेज Rs 4,00,530/- प्रति व्यक्ति. 6 दिन / 5 रात
  • https://www.goldenchariot.org/गोल्डन चेरियट के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

भारत की लक्जरी ट्रेनें देश के विविध परिदृश्य, ऐतिहासिक स्मारकों और समृद्ध संस्कृति का शानदार तरीके से अनुभव करने का मौका देती हैं। ये ट्रेनें शानदार सुविधाएं प्रदान करती हैं, जो यात्रियों को आरामदायक और यादगार यात्रा का अनुभव देती हैं। चाहे आप राजस्थान के शाही महलों की सैर कर रहे हों या दक्षिण भारत की सुंदरता का आनंद ले रहे हों, ये लक्जरी ट्रेनें एक जीवनभर का अनुभव प्रदान करती हैं।

आप अपने नियर डिअर को भी इस जानकारी से अवगत कराएँ. शेयर बटन नीचे दिए गए हैं . इस पोस्ट को शेयर कीजिये और कमेंट में अपने विचार भी लिखिए.

Scroll to Top